PM Kisan 17th Installment 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) भारत सरकार द्वारा फरवरी 2019 में शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश भर के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका प्राथमिक उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें खेती और अन्य कृषि गतिविधियों से संबंधित खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
कृषि और किसान कल्याण विभाग द्वारा सभी भारतीय किसानों के लिए पीएम किसान 17वीं किस्त की तारीख की घोषणा सार्वजनिक कर दी गई है। योजना की 17वीं किस्त मई 2024 में लॉन्च होने की उम्मीद है। योजना के तहत किस्त पाने के लिए, आवेदक की आयु कम से कम अठारह वर्ष होनी चाहिए और उसके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए, जैसे आधार कार्ड, निवास का प्रमाण, पैन कार्ड, आदि। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Table of Contents
PM Kisan 17th Installment Overview
योजना का नाम | पीएम किसान सम्मान निधि योजना |
किसके द्वारा शुरू किया गया | भारत सरकार |
विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
किसके द्वारा घोषित किया गया | भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी | भारत देश के किसान |
कुल सहायता राशि | 6000/- रूपये प्रति वर्ष |
किस्त की राशि | 2000/– रूपये |
पीएम किसान 17वीं किस्त डेट | जून-जुलाई 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है?
- भारतीय किसानों के पास कृषि योग्य भूमि है
- 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान
- स्वयं के नाम पर या पति/पत्नी के साथ संयुक्त रूप से भूमि का स्वामी होना चाहिए।
ई-केवाईसी कैसे करें?
किसान अपने निकटतम ई-मित्र या CSC केंद्र पर जाकर या पीएम किसान जीओआई ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान के जरिए स्वयं ई-केवाईसी करवा सकते हैं। किसानों को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने या बैंक खाते में गड़बड़ होने पर, इंडिया पोस्ट बैंक के माध्यम से नया खाता खुलवाने और डीबीटी लिंक करवाने की सलाह दी जाती है।
पीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ किसानों को देश के अन्नदाता माना जाता है। उनके हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं, जैसे कि प्रधानमंत्री किसान योजना। इस योजना का उद्देश्य किसानों का आर्थिक विकास करना है ताकि वे अपनी उन्नति कर सकें। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत, किसानों को हर वर्ष ₹6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
पीएम किसान 17वीं किस्त कब होगी जारी?
इस योजना में किसानों को 4 महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं। 15वां भुगतान नवंबर 2023 में किया गया था, और 16वां भुगतान फरवरी 2024 में किया गया था, यानी 4 महीने बाद, तो 4 महीने के इंतजार के बाद पीएम सम्मान निधि का अगला हिस्सा जून या जुलाई में आएगा।
पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं और आप यह जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि आपको 17वीं किस्त का फायदा मिल पाएगा या नहीं तो, इसके लिए आपको स्टेटस चेक करना होगा जिसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है-
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ को ओपन कर लीजिए।
- यहां पर आपको मेन पेज पर ही बेनिफिशियरी स्टेटस दिखाई दे जाएगा उसके ऊपर आप क्लिक कर दीजिए।
- इतना करने के पश्चात फिर आप या तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करिए या फिर आप अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कर सकते हैं।
- आपके सामने अब आपकी जो स्क्रीन है उस पर एक कैप्चा कोड दर्ज करने के लिए आएगा आप उसको कॉलम में भर दीजिए।
- यहां पर आपको सबमिट वाला जो बटन दिखाई दे रहा है आप उसको क्लिक कर दीजिए।
- इतना करते ही आपके सामने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस खुल जाएगा।
- आपको अपना स्टेटस जानने के लिए यह देखना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के ठीक आगे यस लिखा हुआ या फिर नो लिखा है।
- यदि इन तीनों विकल्पों के सामने यस लिखा हुआ दिखाई दे रहा है तो आपको 17वीं किस्त का लाभ अवश्य दिया जाएगा।
- लेकिन अगर तीनों के आगे नो लिखा हुआ है तो इसका अर्थ है कि आपको किस्त से वंचित किया जा सकता है।
PM Kisan Yojana की लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर ‘PM Kisan Beneficiary’ पर क्लिक करें।
- अपना जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें।
- फिर यह देखने के लिए ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ पर क्लिक करें ।
- कि आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सूची में है या नहीं।
सारांश (Summary)
तो दोस्तों आपको कैसी लगी यह PM Kisan Yojana कि जानकारी तो हमें कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें और अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें और दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
FAQ Related To PM Kisan Yojana 17th Installment
₹2000 की किस्त कैसे देखें मोबाइल से ? मोबाइल से ₹ 2000 की किस्त देखने के लिए pmkisan.gov.in की सरकारी वेबसाइट पर जाए उसके बाद नीचे Beneficiary List विकल्प पर क्लिक कीजिए मोबाइल से किस्त चेक करने के लिए अपना राज्य, जिला, उप जिला, और ब्लॉक सेलेक्ट करे उसके बाद अपना ग्राम सेलेक्ट करे फिर Get Reports बटन पर क्लिक करें।
यानी कि प्रत्येक किस्त में सरकार द्वारा किसानों को ₹2000 की राशि दी जाती है। वर्ष 2024 का पहला क़िस्त सरकार द्वारा फरवरी महीने में जारी किया गया था। फरवरी 2024 में 16वीं किस्त की राशि जारी होने के पश्चात अब सभी किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है।